कन्नौज, अप्रैल 9 -- जिले में हरदोई रोड पर हुई मार्ग दुर्घटना में अंगभंग होने की घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपित ट्रक चेचिस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अड़ंगापुर निवासी शिव मोहन यादव पुत्र देशराज यादव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 6 मार्च की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने पिता के साथ हरदोई जा रहा था। तभी महादेवी गंगा घाट चौकी के गांव बख्शी पुरवा के निकट पहुंचे ही सामने से तेज गति में आ रही ट्रक चेचिस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि शिव मोहन भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। दोनों को जिला स्तर में भर्ती करेगा। जहां चिकित्सकों ने देशराज को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया कि रात के दौरान से मोहन ...