सड़क हादसें में महिला की मौत, पुत्र व पति घायल
हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। लखनऊ-पालीया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कस्बे के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और छह वर्षीय बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्डी अपने पति कमलेश और छह वर्षीय बेटे शुभम के साथ कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव स्थित मायके से ताजिया देखकर बाइक से घर लौट रही थीं। कमलेश ने बताया कि पत्नी की इच्छा पर वे मायके गए थे। शुक्रवार शाम परिवार अलग-अलग बाइक से वापस लौट रहा था। देर शाम कछौना कस्बे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.