धनबाद, अप्रैल 4 -- चासनाला, प्रतिनिधि। झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग पर जगह जगह बने गड्ढे जानलेवा बनते जा रहे हैं। नूनूडीह मोड़ के समीप गुरुवार की रात जर्जर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक सवार आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार सुमित मिश्रा को स्थानीय लोग उठाकर चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। उनके माथे पर चोट आई है। घायल सुमित झरिया से नूनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी नूनूडीह मोड़ के समीप सड़क पर बने गड्ढे में बाइक चल गई। इससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गड्ढे होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटना घट रही है। सड़क मरम्मत के लिए विभाग चुप्पी साधे हुए है। घटना के बावजूद भी कोई पहल नहीं की जा रही है न ही सड़क की मरम्मत न पाइप लाइन का काम कराया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.