मेरठ, जनवरी 26 -- मवाना। पुलिस ने मेरठ रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान और उसके साथी की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद वह फरार हो गया था। मवाना के मेरठ रोड पर पांच दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार सेना के जवान शिवम कुमार और उसके साथी मोहित उर्फ भूरा की मौके पर मौत हो गई थी। शिवम कुमार जिला बिजनौर का निवासी था। गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुलेट सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में मवाना थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक सरताज पुत्र वकील निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.