सड़क हादसा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक, 10 लाख मुआवजे की मांग
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधिझारखंड: रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित एनएच-23 पर बारलौंग के निकट गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले आठ लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भगवान दिवंगतों के परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और प्रभावी सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में ट्रक-टैंपो की टक्कर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.