सड़क हादसा: वट सावित्री की सामग्री लेने आई मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद NH-80 पर भारी बवाल
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढी बाजार में शुक्रवार की शाम खुशियां मातम में बदल गईं। वट सावित्री पूजा के पावन पर्व से ठीक पहले एक अनियंत्रित ट्रक ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-80 पर घटित हुई। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 यह भी पढ़ें- गिद्धौर रेलवे स्टेशन पुलिया के निकट ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौतबाजार में खरीदारी के दौरान हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान केसोपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पासवान की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है। प्रिया मुंगेर के नौवागढी हाई स्कूल में नौवीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.