लखीसराय, अप्रैल 14 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर के पास एनएच 80 पर रविवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 निवासी विनोद मालाकार के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार बड़हिया में फूल सजावट (डेकोरेशन) का कार्य करता था। रविवार को वह किसी कार्यवश कजरा अभयपुर गया हुआ था और देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : बाइक सवार युवक की मौत, मोहल्ले में शोक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.