फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाई गई सेक्टर-29 की स्मार्ट रोड में लापरवाही सामने आई है। सीवर के मैनहाेल पर सड़क में दबा दिया गया। ऐसे में एफएमडीए के अफसरों को जमीन के 20 फुट नीचे मैनहाेल ढूंढने पड़ रहे हैं, जिससे सेक्टर-21 से एत्मादपुर तक बने नाले की सफाई में बाधा आ रही है। साथ ही सीवर मैनहोल न मिलने के कारण बजट में डेढ करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित सेक्टर-29 से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक करीब पांच साल पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहली स्मार्ट रोड बनाई गई थी। उस समय सड़क के नीचे सीवर लाइन भी डाली गई थी। सूत्रों के मुताबिक निर्माण के दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मेनहोल का सही रिकॉर्ड और ऊंचाई का समन्वय नहीं किया गया। नतीजतन सड़क बनने के बाद मेनहोल पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.