उरई, फरवरी 20 -- उरई। रास्ते पर दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शुक्रवार को मलथुआ निवासी दिग्विजय सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सरकारी अभिलेखों में सड़क दर्शी गई है। वही गांव के दबंग व्यक्तियों ने जबरन रास्ते पर अवैध तरीके से सड़क पर कब्जा करने कर लिया है इससे वहां से ट्रैक्टर व आने जाने वाली लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कालपी एसडीएम के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी जहां लेखपाल ने फर्जी तरीके से रिपोर्ट लगाकर उसका निस्तारण कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने डीएम से पूरे मामले की जांच करा कर सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.