सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- पिपराही। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाई वे तथा पिपराही- बसंतपट्टी पथ में सङक के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण को दुकानदारों द्वारा लगातार खाली किया जा रहा है। सीओ-सह- बीडीओ आदित्य सौरभ के निर्देश पर संबधित दुकानदार सङक किनारे अतिक्रमित ईंट दिवार, तथा चबुतरा को तोङने में लगे हुए हैं।ऐसे में संबंधित दुकान का व्यवसाय भी बाधित है।दिवार टूटने से मलवा सङक पर पसरा हुआ है।जबकि अधिकांश दुकानदार ऐस्बेस्टस को हटा लिया है।मालूम हो कि विगत 23 मार्च को अंचल स्तरीय टीम द्वारा अतिक्रमित जमीन का भौतिक सत्यापन कर 74 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.