सड़क से सदन तक आंदोलनरत छात्रों की मांगों को उठाएंगे : भाजपा
रांची, अगस्त 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों से मुलाकात की। इस बीच 15 मिनट से अधिक समय तक वार्ता चली। मरांडी ने कहा कि छात्रों की सारी मांगें जायज हैं। भाजपा छात्रों के मुद्दे पर उनके साथ सड़क से सदन तक खड़ी है। इस मामले को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मामला ही नहीं है, बल्कि यहां जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा खुलेआम नौकरियां बेची गईं हैं। सिर्फ 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी का ही मामला नहीं है, बल्कि जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित तमाम परीक्षाओं में धांधली व अनियमितता सामने आई है। उत्पाद सिपाही भर्ती में सवालों को तमाड़ में चुने हुए छात्रों को रटवाया गया था। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.