बागेश्वर, मार्च 27 -- पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर कांडा व कमस्यार क्षेत्र के लोगों का महातपस्या कार्यक्रम पांचवे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर दो लोग बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन्हें ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल जाता वह चुप नहीं रहेंगे। सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन की धार तेज की जाएगी। आंदोलन से जुड़े लोग शुक्रवार को कालिका मंदिर में पहुंचे। क्रमिक अनशन पर हरीश कांडपाल व देवीलाल वर्मा बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांडा व कमस्यार का लंबा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। ब्लॉक नहीं होने का दंश क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं। सात दशक से ब्लॉक की मांग को लेकर वह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। अब लोग चुप नहीं रहेंगे। इस मौके पर जगदीश लाल वर्मा, हीरा सिंह कर्म्याल, बंशीधर कांडपाल, प्रयाग सिंह...