समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- समस्तीपुर। महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति करने, संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के खिलाफ, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकल गया। बीआरबी कॉलेज गेट से शुरू होकर मोहनपुर चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जहां राहुल गांधी एवं विपक्ष का के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में महिलाएं हाथ में नारी विरोधी विपक्ष के खिलाफ तख्ति लेकर चल रहे चल रही थी एवं विपक्ष के खिलाफ नारा लगा रही थी। पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने किया। पदयात्रा में को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध किया है उसे संसद में बिल पास होने नहीं दिया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला...