संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेलवासी में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां की हर जन सुविधा बदहाली का शिकार है। सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश ग्रामीण व राहगीर भुगत रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में आबादी से बाहर बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाली का शिकार है। गांव में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हो सका है। जो नालियां हैं वे गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई। इन सब का खामियाजा ग्रामीणों को आने वाली बरसात में जल भराव के रूप में भुगतना पड़ेगा। भेलवासी गांव के बीच से सड़क गुजरी है। यह सड़क जगह-जगह टूट गई है। सड़क के किनारे दोनों तरफ पानी निकासी के नालियां बनाई गई हैं। ये नालियां टूट चुकी हैं। नालियों के टूटने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.