कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज,संवाददाता। पुलिस प्रशासन आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति भले ही जागरूक कर रही हो लेकिन फुटपाथ व सड़कों पर बेवजह के अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जिससे प्रतिदिन राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत ये हैं कि बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे दुकानदार भी दुकान के बाहर ही कुछ सामग्री फुटपाथ पर रख देते हैं साथ ही आड़े तिरछे वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। तहसील का गेट और कचहरी का गेट आसपास होने की वजह से अक्सर जाम लग जाता हैं। इससे लोगों को दिनभर जाम में जूझना पड़ता है। शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर बढ़ती अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण हर दिन लंबा जाम लग रहा है। सुबह दफ्तर और स्कूल जाने के समय से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख मार्ग जाम की चपेट में रहते हैं, जिससे आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.