चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा, संवाददाता। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चाईबासा मुख्य मार्ग में कांग्रेस भवन के सामने विद्युत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। केबलिंग कार्य को लेकर इस रोड पर कई दिनों पूर्व पाईप रखकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। मामले में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को स्थानीय दुकानदारों सहित अन्य को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र पाइप को यहां से हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.