सड़क से पलटकर चीड़ के पेड़ से अटकी कार, हादसा टला
अल्मोड़ा, जून 12 -- अल्मोड़ा। देघाट में शुक्रवार तड़के के दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई। गनीमत रही कि कार पलटकर एक चीड़ के पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन लोग बाल बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक देहरादून नंबर की एक कार गुरुवार देर रात सराईखेत मार्ग को जा रही थी। इस दौरान बसई के पास चालक नरेंद्र नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार पौड़ी ने कार से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार सड़क से पलट गई। गनीमत रही कि कार पलटकर एक चीड़ के पेड़ से जा टकराई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यह भी पढ़ें- सड़क से पलटकर चीड़ के पेड़ से अटकी कार, हादसा टला इस दौरान तीनों लोगों में चीख पुकार मची रही। घटना की सूचना पर देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस ने चालक के साथ अन्य सुमित काला पुत्र चण्डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.