कन्नौज, अप्रैल 13 -- जीटी रोड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जोडऩे वाला तालग्राम रोड क्षेत्र का एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है। इस सडक़ का कई वर्ष पहले चौड़ीकरण तो कराया गया था, लेकिन उसके बाद नियमित रखरखाव न होने के कारण इसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। दिन-रात इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का भारी आवागमन रहता है, जिससे सडक़ पर दबाव और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सडक़ के किनारे बनी पटरी और मुख्य सडक़ के बीच कई स्थानों पर गहराई का असंतुलन है। कहीं पटरी ज्यादा नीची है तो कहीं ऊंची, जिससे वाहन चालकों को संतुलन बनाने में कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- ट्रक हादसे के बाद दूसरे दिन नहीं जला चूल्हा, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ यही असमानता आए दिन हादसों को जन्म दे रही है। रविवार सुबह भावलपुर तिराहे के पास एक बड़ा हादसा भी इसी लापरवाही का...