सड़क से नीचे जा गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मच गई चीख पुकार, गाजियाबाद में हुआ हादसा
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह, यहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 17 सितंबर की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक प्राइवेट वैन अचानक सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में चार बच्चे सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि चारों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।सड़क से नीचे जा गिरी स्कूल वैन जानकारी के मुताबिक, ये हादसा 17 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे गाजियाबाद के प्रताप नगर इलाके की है। वैन चालक लखन, 13 से 14 साल की उम्र के चार बच्चों को प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर नीचे जा गिरी। कुछ दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.