चम्पावत, अप्रैल 29 -- टनकपुर। टनकपुर का थपलियालखेड़ा गांव के सड़क से जुड़ने की उम्मीद जगी है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने सड़क के सर्वे का प्रस्ताव यूआरआरडी को भेजा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि भारत सरकार के ग्राम सड़क सर्वे मोबाइल ऐप के जरिए सड़क का तकनीकि सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। बताया कि योजना के तहत करीब साढ़े आठ किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- नहीं टिक पायी 78 लाख से बनी पक्की सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...