बक्सर, जून 23 -- बक्सर। शहर के मुनीम चौक स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के पास मंगलवार को वार्ड पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह सड़क पर खड़ी ठेला खींचते नजर आएं। देखते ही देखते वहां मौजूद ठेला, फेरी व ई-रिक्शा चालक सहित लोगों से आवागमन बाधित नहीं करने का आग्रह करने लगे। इस दृश्य को देख स्थानीय फल विक्रेता कुछ देर के लिए अचंभित हो गए। कुछ ही पल में बीच सड़क पर बेवजह जाम लगाएं रेहड़ी, ठेला व ई-रिक्शा पीछे हटने लगे। साथ ही सड़क घेर खड़े लोग भी किनारे हो गए। जिससे बाधित मार्ग लोगों के आवागमन के लिए चालू हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...