रांची, मई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कमड़े में रविवार को सड़क निर्माण को लेकर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने देवी मंडप एनएच-39 से पत्रकार कॉलोनी होते हुए ममता देवी के घर तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सड़क बनने से गांव में विकास के रास्ते खुलते हैं। इससे नए-नए रोजगार उत्पन्न होते हैं और क्षेत्र का समग्र विकास होता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि इस पथ का शिलान्यास अक्टूबर 2024 में ही किया जा चुका था, लेकिन सरकार से राशि आवंटित नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। अब राशि उपलब्ध होने के बाद नए सिरे से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र कच्छप...