देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में आंशिक रूप से सड़क की जमीन पर कब्जा पाया गया है। तहसीलदार न्यायालय ने इसको लेकर बेदखली का आदेश भी जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेताओं ने डीएम से मुलाकात की और अतिक्रमण हटाने की मांग की। डीएम ने भी अतिक्रमण जल्द हटवाने का आश्वासन दिया है।सलेमपुर उपनगर के सुगही वार्ड में श्रीरैनाथ महाविद्यालय है। कुछ लोगों ने सड़क की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की तो जांच हुई। फिर लेखपाल ने धारा 67 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के आधार पर तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल किया। यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण इस मामले में इसी माह तहसीलदार अलका सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया है। बेदखली का आदेश के साथ ही 1 ला...