सड़क से अतिक्रमण हटवाया, निर्माण कार्य पूरा कराया
अयोध्या, मई 15 -- तारुन, संवाददाता। क्षेत्र के कशेरुवा- ऐमीघट मार्ग एक ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण करने से महीनों से निर्माण अधूरा था। शुक्रवार को राजस्व, पुलिस एवं लोकनिर्माण विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क से अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराया। निर्माणाधीन मार्ग पर जैतपुर निधियांवा बाजार में एक युवक ने दबंगई के बल पर आधी सड़क पर बांस-बल्ली गाड़कर निर्माण कार्य को रोक दिया था। करीब 50 फिट के हिस्से में अतिक्रमण की वजह से निर्माण अधूरा रह गया था। जबकि शेष मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। अधूरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में अभियान के तहत तोड़े गए निर्माण, जुर्माना लगाया, पेज 5 लीड इस समस्या को आपके हिंदुस्तान समाचार पत्र ने आठ अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.