कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा समिति के बैनर तले आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मंगलवार को श्रीनागा निरंकारी समाधि मंदिर परिसर, पाली धाम में किया गया। आध्यक्षीय भाषण में विकास सिंह भोले ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ सरकारी व्यवस्था या पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। आरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि कोई नागरिक तुरंत अस्पताल पहुंचाता है तो सरकारी योजना के तहत उसे 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर सहायता मिलने से कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। विकास सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तेज गति, बिना ह...