जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग, वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग और जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर कट्स तथा लिंक मार्गों पर साइनेज बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाने की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही एंबुलेंस और पेट्रोलिंग कार की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन की कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कैंप लगाकर लोगों, वाहन चालकों और स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। यह भी पढ़...