धनबाद, मार्च 16 -- वित्तीय वर्ष की अंतिम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार 17 मार्च हो जिला समाहरणालय में होगी। इसमें सामान्य मुद्दों के साथ-साथ गोविंदपुर जाम के मामले पर प्रमुखता से चर्चा होगी। डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि हाल के दिनों में गोविंदपुर क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ट्रैफिक दबाव के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ एनएच से गुजरने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारी वाहनों के साथ-साथ अन्य वाहनों का भी लंबा जाम लग रहा है। बताया कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से जाम के कारणों की जांच कर रहे हैं। बैठक में जाम से राहत के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने, ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने और आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया जा...