किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित परिवहन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पूरे एक माह तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। यमराज वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण यमराज वेशभूषा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.