भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नए साल के पहले दिन से भागलपुर जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत कर दी गई है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग ने विस्तृत रोस्टर तैयार किया है। जिसके आधार पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहे जैसे जीरोमाइल, स्टेशन चौक और कचहरी चौक पर परिवहन विभाग की टीम सक्रिय है। रोस्टर के अनुसार जिले में जागरूकता रथ रवाना किया गया है जो लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ओवर स्पीडिंग से बचने की सलाह दे रहा है। परिवहन विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के तहत इस सप्ताह हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच। स्कूली बच्चों के साथ संव...