कोडरमा, मई 31 -- चंदवारा। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व बरही विधायक मनोज कुमार यादव के चंदवारा में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचने के दौरान महुंगाई मौजा के ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने एक मांग पत्र सौंपते हुए एनएच-20 फोरलेन सड़क के किनारे सर्विस रोड, नाली व स्ट्रीट लाइट निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-20 फोरलेन सड़क बनने के बाद क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, लेकिन सर्विस रोड, नाली और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विशेषरूप से कोडरमा जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर...