कानपुर, जनवरी 29 -- पीपीएन कॉलेज में झांकी प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान और सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में कॉलेज को चौथा स्थान व सांत्वना पुरस्कार मिला है। वहीं, 28 जनवरी को विवि के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा अभियान के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पीपीएन कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से निर्मित रील ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.