लखनऊ, जून 11 -- परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सड़क सुरक्षा में ग्राम प्रधानों, अधिवक्ता संघों और विद्यालय प्रबंधकों से सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र लिखते हुए सभी से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की है।परिवहन आयुक्त ने प्रधानों को भेजे गए पत्र में कहा है कि प्रधान गांव के ऐसे निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, जिनकी बात का सम्मान ग्रामवासी करते हैं। प्रधान अपने गांव के लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट पहनने और नियमों के अनुपालन के लिए रोक-टोक, समझाने और प्रेरित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो निश्चित रूप से ग्रामीण समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत होगा।सभी यह भी पढ़ें- अब चार साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य बार एसोसिएशन तथा सभी जिला अधिवक्ता संघों के पदाधिकार...