रांची, अप्रैल 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राइज अप संस्था ने झारखंड में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को गंभीर बताया है। संगठन की ओर से सड़क सुरक्षा मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करने एवं प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है। संस्था की ओर से राज्य के परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र में संगठन के संस्थापक ऋषभ आनंद ने कहा है कि पिछले वर्ष 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड गंभीर दुर्घटनाओं के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है, जो राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है। पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का हवाला देते हुए पैदल यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित पैदल पार पथ की व्यवस्था, हेलमेट की अनिवार्यता, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं खतरनाक ओवरटेकिंग पर रोक के साथ ब्लैक स्पॉट की पहच...