शाहजहांपुर, मार्च 11 -- सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माय भारत कार्यालय में सड़क सुरक्षा मित्र एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) और ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों, सुरक्षित सड़क व्यवहार और दुर्घटनाओं की रोकथाम की जानकारी देना है। संभागीय निरीक्षक विकास यादव और माल एवं कर अधिकारी आरपी गौतम ने सड़क संकेत, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग समेत यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सोनम सचान, रिंकू गौतम, अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प...