एटा, जनवरी 7 -- भारत सरकार की ओर संचालित सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ओर से चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई की गई। एआरटीओ की ओर से सड़कों पर भी दौड़-धूप की जा रही है। सड़क किनारे खड़े अवैध तरीके से वाहन हों या ओवरलोड चल रहे वाहन सभी पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष ओवरलोड की मद में 488 चालान एवं 388 वाहनों को बंद किया गया। इससे सरकार को 189.57 लाख रुपये का शमन शुल्क प्राप्त हुआ। वहीं पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता अभियान के तहत महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के सामने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक, तथा दिलाई रोड सेफ्टी की शपथ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस व महिला मोर्चा की संयोजक एवं सदस्यों द्वारा थाना कोतवाली नगर के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के सामने आमजन को यातायात...