सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सीतामढ़ी। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को जिला परिवहन विभाग ने शहर में जागरूकता पैदल मार्च निकाला। मार्च के जरिए आम लोगों को यह संदेश दिया गया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पैदल मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर से अपर समाहर्ता (आपदा) बृजकिशोर पांडेय, डीटीओ प्रशांत कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार, मोटरयान निरीक्षक राजेश कुमार राय और डीपीआरओ कमल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में स्काउट-गाइड के कैडेट, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बच्चे हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन और नियमों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। मार्च कलेक्ट्रेट से शुरू होकर बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.