रांची, जनवरी 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गुरुवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुरी की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मुरी ओपी एवं हिंडाल्को प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आम जनता, वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। जागरूकता अभियान में मुरी ओपी के एएसआई आशीष तिवारी, एएसआई मुन्ना सिंह के साथ-साथ हिंडाल्को प्रबंधन की ओर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कुमार एवं उनकी सुरक्षा टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर चल रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दीं। अभियान के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.