देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वाहन चालकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं नेत्र जांच कराया। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा सभी आगंतुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही सभी चालकों के बीच दवाई का भी वितरण किया गया। वहीं जांचोपरांत चश्मा-2, मोतियाबिंद-1 एवं कलर ब्लाइंड के 1 मामले सामने आए। ज्ञात हो कि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन वृहत रूप में किया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। जिसमें ई-रिक्शा एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.