पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी के नेतृत्व में बुधवार को जीएमसीएच सह अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी समेत परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा रक्तदान किया गया। मौके पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार एवं डॉ दिनबंधु, ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति कुमारी, मोटर यान निरीक्षक मनीषा कुमारी, ब्लड बैंक के कर्मी शंकर कुमार सिंह समेत कई कर्मियों ने रक्तदान में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.