बक्सर, जनवरी 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में वाहन चालकों और आम लोगों को सीपीआर के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान रोड एक्सीडेंट में तत्क्षण जरूरी औपचारिक उपचार के बारे में बताया गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा एमवीआई रितिका राज, सत्यवती कुमारी, आकांक्षा यादव, दीपक शर्मा, संतोष कुमार, प्रांजल, प्रतीक, विजय, वामन मिश्र और किरण जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...