सिमडेगा, जनवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को नगर भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित डीसी कंचन सिंह और डीडीसी दीपांकर चौधरी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा का शपथ दिलवाया। शपथ के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय नशा का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया गया। इधर सड़क सुरक्षा से संबंधित सेल्फी प्वाईंट में भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों ने तस्वीर लेते हुए सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने की बात कही। इधर डीटीओ संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी कार्यालय में भी शपथ दिलाया गया। डीटीओ ने कहा कि जागरुकता से ही सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है। मौके पर कई अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। -...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.