लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- जनवरी महीना सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। सड़क हादसे रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है। इसमें जागरूकता कार्यक्रम के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाना है। विभिन्न संस्थाओं जैसे एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफैन्स, पीआरडी, एनजीओ, होमगार्ड व आपदा मित्रों के सहयोग से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला, भाषण व नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ओवर स्पीडिंग, लेन का उल्लंघन, ड...