मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- मुरादाबाद। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर संभागीय परिवहन विभाग विभिन्न अभियानों से लोगों को जागरूक कर रहा है। गुरुवार को व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप/रियर मार्किंग के अभियान को लेकर ट्रक/बस/टैक्सी यूनियन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। टीपीनगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ राजेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज ने अपील की कि वाहन की फिटनेस, बीमा, इंश्योरेंस, परमिट आदि वैध होने पर ही वाहनों को चलाया जाए। आरटीओ ने कहा कि गन्ना ढुलाई वाले वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं पीछे लाल कपड़ा लगाना जरूरी है। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आन्जनेय सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन)आनंद निर्मल, राणा, अगवानपुर, स्योहारा, असमोली शुगर मिलों के प्रबंधक एवं जनपद के यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित र...