सड़क-सुरक्षा बेहतर करने के निर्देश
गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने सोमवार 18 मई को जनरल परेड का आयोजन किया। इस परेड में यातायात पुलिस के लगभग 160 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डीसीपी ने परेड के दौरान सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वह ड्यूटी के दौरान हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनें और पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। डीसीपी ने विशेष रूप से जोर दिया कि पुलिसकर्मी आम जनता के साथ बहुत विनम्रता से पेश आएं, ताकि पुलिस की छवि बेहतर हो सके। उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का आदेश दिया, क्योंकि ऐसे वाहन अपराधों में इस्तेमाल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों को उठा ले गई पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.