सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी । सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखायी। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षक है, जिसे केवल चालान के डर से नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.