दुमका, मई 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के ग्रीन माउंट अकादमी के बक्शी बांध शाखा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जतिन सर उपस्थित थे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किए। उन्होंने वीडियो क्लिप के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता प्रदान किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव डा. करुण कुमार राय ने बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शिक्षा दिये। यह भी पढ़ें- डीटीओ ने स्कूली बच्चों को दी या...