शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि 10 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची तैयार कर उन्हें ब्लैकलिस्ट या सीज किया जाए। यह भी पढ़ें- घायल को अस्पताल पहुंचाने वालों को 25 हजार का इनाम: डीएम एनएचएआई के प्रतिनिधि को एनएच-30 पर बने अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ...