सड़क सुरक्षा पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की बड़ी पहल, YSN संग नुक्कड़ नाटक से कर रही लोगों को जागरूक
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के मकसद से गैर सरकारी संस्था युग संस्कृति न्यास (YSN) और EFKON STRABAG दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बड़े कदम उठा रही है। संस्था दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को रोड सेफ्टी के बारे में न सिर्फ जागरूक कर रही है बल्कि आमजनों को कानूनी प्रावधान भी समझा रही है। इसी कड़ी में संस्था के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से 'सुरक्षित सफर' रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.