रांची, मई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस के साथ जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक जमाल अशरफ खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जमाल अशरफ खान ने कहा कि कभी भी सुड़क दुर्घटना देखते हैं तो जल्द से जल्द घायल की मदद करें। उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाएं, जिसके लिए पुलिस प्रशासन उनका सहयोग करेगी न कि परेशान करेगी। साथ ही, उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत भी दी। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का पालन करने की सलाह दी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी परशुराम कुमार यादव ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की स...