सिमडेगा, मई 8 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को नर्सिंग सप्ताह के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीटीओ संजय बाखला एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीटीओ ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा रैली में प्रशिक्षुओं ने जीवन रक्षा का दिया संदेशडॉ. प्रह्लाद मिश्रा का संदेश वहीं डॉ. प्रह्लाद...